window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); राधाकृष्णन को बच्चों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 18 April 2020

राधाकृष्णन को बच्चों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन



संवाददाता:अरविन्द शर्मा


परिनिर्वाण दिवस पर महान शिक्षा विद डाक्टर  राधाकृष्णन को बच्चों ने अर्पिता किए श्रद्धा सुमन


कानपुर देहात।महान शिक्षा विद डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को बच्चों ने श्रद्धासुमन अर्पिता करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। शिक्षक परिवार से राष्ट्रपति पद तक पहुंचने वाले डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी से जब पूछा गया था कि हम सब आपका जन्मदिन मनाना चाहते हैं तब उन्होंने कहा था कि अगर आप सब हमारा जन्मदिन मनाना ही चाहते हैं तो अगर इस दिन को आप सब शिक्षक दिवस के रूप में मनाएँगे तो हमें अपार प्रसन्नता होगी। तभी से उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा था। पाँच सितंबर अट्ठारह सौ अट्ठासी को तमिलनाडु के तिरूतनी में जन्मे कृषणन जी को सन् उन्नीस सौ चौवन सें भारत रत्न से सम्मानित किए गए थे।राष्ट्रपति रहने के दौरान कोई भी नागरिक सप्ताह में निर्धारित दो दिन बिना समय लिए सीधे जाकर उनसे मिल सकता था।आज रूरा के अकबरपुर में उन्हें निर्वाण दिवस पर केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों यूथ आइकॉन शिवम व शान्या ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सत्रह अप्रैल उन्नीस सौ पचहत्तर को वो ब्रम्हलीन हो गए थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।