window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बाबा साहेब की जयंती पर जरूरतमंदों को राशन वितरण किया जाएगा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 13 April 2020

बाबा साहेब की जयंती पर जरूरतमंदों को राशन वितरण किया जाएगा

लखनऊ ब्यूरो



लखनऊ, 13 अप्रैल।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव  प्रियंका गांधी  ने लखनऊ के जरूरतमंद लोगों के राशन भिजवाया है। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जरूरतमंदों को राशन वितरण किया जाएगा।
गौरतलब है कि इसके पहले भी महासचिव  प्रियंका गांधी  ने कई जिलों में राशन भेजकर जरूरतमंदों की मदद कीं। साथ ही साथ खुद कांग्रेस महासचिव द्वारा चलाए जा रहे अभियान को देख रहीं हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू  ने जारी प्रेस नोट में बताया कि महासचिव  प्रियंका गांधी  ने लखनऊ के लिए राशन भरा ट्रक भेजा है ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि महासचिव  प्रियंका गांधी  लगातार पूरे राहत अभियान की निगरानी कर रहीं हैं। सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में जहां भी सूबे के लोग परेशान हैं मदद किया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में कई जगह साझी रसोईघर चलाया जा रहा है। जहां पर राशन की जरूरत है हम लोग राशन पहुंचा रहे हैं। पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता जी जान लगाकर लोगों की सेवा कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।