window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); गोण्डा : 26 वर्षीय महिला ने छत की कुंडी में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 8 May 2020

गोण्डा : 26 वर्षीय महिला ने छत की कुंडी में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दी

राकेश सिंह

26 वर्षीय महिला ने छत की कुंडी में दुपट्टे से फांसी लगाकर  जान दी

 खोडारे गोण्डा । खोड़ारे थाना क्षेत्र के दौलतपुर ग्रांट मजरा लक्ष्मन पुर निवासिनी मीना देवी उम्र 26 वर्ष की कमरे के अंदर छत की कुंडी से दुपट्टे से लटकता हुआ  शव पाया गया। मृतका के ससुर कन्हैया ने बताया कि वह गांव के बगल चल रहे मनरेगा में कार्य करने गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी व वहू ही मौजूद थी। पत्नी घर के बाहर बैठी हुई थी। घर में वहू सिर्फ अकेली ही थी इसी दौरान यह हादशा हो गया। काफी देर होने पर पत्नी के घर के अंदर पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई ।
मृतिका के मायके बभनजोतिया थाना खोड़ारे में सिर्फ उसका एक भाई दिनेश है जो इस समय मुंबई में रह रहा है ऐसे में सूचना पर मायके से उसके चाचा हृदय राम व घर की महिलाएं ही पहुंच सकी।मृतिका का पति प्रदीप भी इस समय मुंबई में ही है।इस बावत प्रभारी निरीक्षक खोडारे अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि मृतिका के चाचा के तहरीर पर शव को पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजकर जांच पड़ताल किया जा रहा है ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।