window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी : सीआपीएफ के जवानों ने रामेश्वर मठ को किया सेनेटराइज - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 8 May 2020

वाराणसी : सीआपीएफ के जवानों ने रामेश्वर मठ को किया सेनेटराइज

कैलाश सिंह विकास

सीआपीएफ के जवानों ने रामेश्वर मठ को किया सेनेटराइज

मठ के बटुकों ने पुष्प वर्षा कर कोरोना के योद्वाओं का किया अभीनंदन

वाराणसी,8 मई। एक तरफ जहां कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ सीआरपीएफ के जवान कोरोना के  संक्रमण को नष्ट करने में लगे हुए है इसके लिए वह अपने जान की परवाह किये बिना लोगो को संक्रमण से दूर करने में लगे हुए है।  शुक्रवार को सीआरपीएफ के जवाना अस्सी स्थित रामेश्वर मठ पहुंचे और मठ को पूरी तरह से सेनेटाइज किया। मठ में पहुंचने पर मठ में स्थित स्वामी नारायणानंद तीर्थ वेद विद्यालय के वेदपाठी बटुकों ने जवानों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभीनंदन किया।  सीआरपीएफ के जवानों ने रामेश्वर मठ में स्थित विद्यालय के कमरो, सभागार, पुस्तकालय, वचनालय, स्नान गृह, भौजनालय व शौचालय सहित मठ के सभी कमरों को सेनेटराइज किया। इस अवसर पर मठ के साधक लखन स्वरूप ब्रम्हचारी महाराज ने जवानों को स्वागत करते हुए कहा कि आप लोग कोरोना के संक्रमण को दूर करने के लिए जो कार्य कर रहे है बहुत ही सराहनीय है, आप सही मायने में कोरोना के योद्वा है।  इस अवसर पर उपस्थित जागृति फाउण्डेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने जवानों को पुष्प गुच्छ देकर उनको सम्मानित किया। इसके पश्चात वेदपाठी बटुकों ने जवानों पर पुन: पुष्प वर्षा कर व ताली बजाकर उनको विदाई दी।  
इस अवसर पर सीआरपीएफ 95 बटालियन के जवानों ने बटुको से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए  दिन में कई बार हाथों को धोने के साथ ही अपने आसपास के जगहों को पूरी तरह से साफ सुथरा रखने की प्रति जागरूक किया। इस अवसपर विद्यालय के प्राचार्या डा् जयंतपति त्रिपाठी, जागृति फाउण्डेशन के महासचिव रामयश मिश्र, अशोक कुमार मिश्रा, डा. पराशर सहित विद्यालय के वेद पाठी बटुक उपस्थित थे।।भवदीय

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।