window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); मास्क ना लगाकर चलने से 260 लोगों के खिलाफ हुई कार्यवाही, वसूला गया जुर्माना - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 31 May 2020

मास्क ना लगाकर चलने से 260 लोगों के खिलाफ हुई कार्यवाही, वसूला गया जुर्माना

राकेश सिंह गोण्डा

मास्क ना लगाकर चलने से  260 लोगों के खिलाफ हुई कार्यवाही, वसूला गया जुर्माना

कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत लागू लॉक डाउन के दौरान बिना मास्क लगाकर चलने वालों पर पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री राजकरन नय्यर के निर्देशन में शनिवार व बीते शुक्रवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियो के निर्देशन में थानाध्यक्षों द्बारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 260 लोगों से बिना मास्क लगाकर चलने पर जुर्माना- 28950 रुपए वसूला गया। समस्त थानो द्वारा की गई कार्यवाही क्रमस: कोतवाली नगर में 35, कोतवाली देहात में 14, थाना परसपुर में 16, कोतवाली करनैलगंज में 08, कटरा में 02, उमरी में 14, तरबगंज में 10, नवाबगंज में 24, मनकापुर में 12, वजीरगंज में 03, खोडारे में 58, छपिया में 19, धानेपुर में 13, इटियाथोक में 10, खरगूपूर में 11, कौड़िया में 04 तथा मोतीगंज में 07 लोगों से जुर्माना वसूला गया। 

पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से प्रत्येक दशा में मास्क लगाकर चलने की अपील करते हुए सख्त चेतावनी दी कि अब बिना मास्क लगाकर चलने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी तथा चेकिंग के दौरान बिना मास्क वालों से जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें मास्क भी दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।