Sunday, 3 May 2020
सांसद रवि किशन की पहल ,घर वापसी के लिये एक दिन में आए 30 हजार आवेदन
कृपा शंकर चौधरी
सांसद रवि किशन की पहल ,घर वापसी के लिये एक दिन में आए 30 हजार आवेदन
गोरखपुर। कोरोना वायरस के कारण एक के बाद एक लाँकडाऊन बढ़ने से बाहर फसे मजदूरों की हिम्मत जबाब देने लगी है। आलम यह है कि अब मजदूरोँ का सब्र का बांध टूटने लगा है और वह पैदल या अन्य तरीकों से अपने घरों के लिए निकलने पर मजबूर हैं। मौके की नजाकत को देखते हुए सरकार द्वारा कई ठोस कदम अपनाए जा रहे है। इसी कड़ी में गोरखपुर के सांसद रवि किशन के द्वारा अपने क्षेत्र के जनता को ध्यान में रखकर एक लिंक https://docs.google.com/forms/d/1mAYqjl-KcoRZ_gK0aRGOOgx53Sm3Fd2TFyjlbhZl7eM प्रसारित किया गया है। शोसल मीडिया पर चल रहे इस लिंक के माध्यम से गोरखपुर के उन मजदूर आदि से इस लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराते हुए अपना विवरण भरने को कहा गया है।जिससे सरकार उन्हें लाने में मदद कर सकें।
शोसल मीडिया पर रवि किशन के नाम पर मदद की दावा का पड़ताल करने पर तहकीकात न्यूज को सांसद रवि किशन के मीडिया प्रभारी पवन दूबे ने बताया कि यह सच हैं। दूबे ने बताया कि सांसद जी के द्वारा क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों को ध्यान में रख कर यह पहल की गई है। उनके अनुसार एक दिन पहले अपनाई गई इस नीति से मात्र 24 घंटो मे 30 हजार से ज्यादा आवेदन आए है। उन आवेदनों में कुछ दूसरे जिले के लोग भी है जिन्हें आज मुख्यमंत्री को सौंप दिया गया है। आगे आने वाले आवेदन भी भेज दिया जाएगा ताकि दूर दराज के क्षेत्रों में फसे लोग सकुशल वापसी कर सके।
कब तक वापसी के संवंध मे पूछे जाने पर पवन दूबे ने बताया कि सरकार अपने प्रदेश के लोगों के मदद के लिए कटिबद्ध है और उनकी मदद अविलंब करने पर लगातार अग्रसर है।
1 comment:
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
Sir hamane jo farm is side par sending kiye the uska koi riplai nahi aaya
ReplyDelete