window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); शहर में कोरोना पॉजिटिव रिटायर्ड प्रोफेसर की हुई मौत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 18 May 2020

शहर में कोरोना पॉजिटिव रिटायर्ड प्रोफेसर की हुई मौत

कैलाश सिंह विकास

शहर में कोरोना पॉजिटिव रिटायर्ड प्रोफेसर की हुई मौत

 

वाराणसी। जनपद में कोरोना वायरस से मरने वालों का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में आज फिर कोरोना से एक व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

बता दें कि आईएमएस बीएचयू में आयुर्वेद संकाय के रिटायर्ड प्रोफेसर की आज कोराना संक्रमण से मौत हो गई है। 80 वर्षीय प्रोफेसर की कोरोना रिपोर्ट 15 मई को पॉजिटिव आने के बाद से इन्हे बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनका वहीं के सुपर स्पेशलिटी सेंटर में इलाज चल रहा था।

गौरतलब है कि सीएमओ डॉ.वीबी सिंह ने इस बारे में बताया है कि जिले में कोरोना से यह चौथी मौत है। जिले में अब तक संक्रमित मरीज़ों कि संख्या 96 है जबकि इसमें से चार की मौत हुई है और 65 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि वर्तमान में 27 लोगों का इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।