window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); इनकाउंटर न कर दे पुलिस इसके भय से संजय समर्थकों ने गौरीगंज कोतवाली का किया घेराव - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 4 June 2020

इनकाउंटर न कर दे पुलिस इसके भय से संजय समर्थकों ने गौरीगंज कोतवाली का किया घेराव

मयंक पाण्डेय अमेठी

 इनकाउंटर न कर दे पुलिस इसके भय से संजय समर्थकों ने गौरीगंज कोतवाली किया घेराव 

अमेठी । अमेठी जनपद के गौरीगंज अंतर्गत विसूरा मजरे समहावा गाँव मे बीते 21 मई 2020 को मामूली विवाद में पंचायत के दौरान जगजीत बहादुर सिंह व उनके भतीजे राघवेंद्र सिंह की जमकर पिटाई की गई थी।

जिसमे मानवेन्द्र सिंह की तहरीर पर प्रधान ज्ञानमती के पति संजय यादव,दानबहादुर,राजकुमार,दिनेश कश्यप,रमेश यादव,विकाश तिवारी और राजकुमार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ था।

उक्त घटना में जगदीश  सिंह और राघवेंद्र सिंह को गम्भीर चोट आई थी वहीं जगजीत बहादुर सिंह की हालत अधिक गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने सुलतानपुर रिफर कर दिया था जहाँ इलाज के दौरान जगजीत बहादुर सिंह की बीते 01 जून को मौत हो गई।

घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने जगदीश सिंह का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर संजय यादव को इनामी घोषित करने,परिवार को शस्त्र लाइसेंस के साथ 20 लाख रुपये देने और हत्या में शामिल आरोपियों की 24 घण्टे में गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
मौके पर पहुँचे अमेठी अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने ग्रामीणों की मांगों को पूरी करने का आश्वासन देते हुये शव का अंतिम संस्कार करने को राजी किया था।

और पुलिस ने उक्त घटना के आरोप में प्रधान पति संजय यादव व 5 को गिरफ्तार कर लिया।

संजय समर्थकों को जब पता चला कि संजय यादव पर 25 हजार का इनाम घोषित हुआ है तो सब भयभीत होकर सैकड़ो की तादात में गौरीगंज कोतवाली का घेराव किया।

संजय यादव के समर्थकों का कहना था कि संजय का एनकाउंटर न किया जाय उनका चालान किया जाय।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।