window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बलरामपुर : ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक मनरेगा मजदूरों से ठेकेदारी प्रथा पर करवा रहे कार्य,मजदूरों ने जताया विरोध - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 1 June 2020

बलरामपुर : ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक मनरेगा मजदूरों से ठेकेदारी प्रथा पर करवा रहे कार्य,मजदूरों ने जताया विरोध

 हंसराज शर्मा बलरामपुर

ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक मनरेगा मजदूरों से ठेकेदारी प्रथा पर करवा रहे कार्य,मजदूरों ने जताया विरोध

रेहरा बाजार- बलरामपुर जनपद के उतरौला तहसील अन्तर्गत विकास खण्ड रेहरा बाजार के ग्राम सभा देवारीखेरा में मनरेगा मजदूरों से नाला सफाई का कार्य ठेके पर कराया गया है।जो मानक विहीन है जिसमें काफी अनियमितता है।जानकारी किए जाने पर आसपास के लोगो ने बताया है कि नाला सफाई का जो कार्य कराया गया है वो रोजगार सेवक व ग्राम प्रधान के द्वारा कराया गया है।इस को लेकर जब मौके पर काम कर रहे मनरेगा मजदूरों से जानकारी की गई तो बड़े मायूसी के साथ मजदूरों ने बताया कि हम लोगों से ग्राम प्रधान द्वारा ठेके पर काम कराया जा रहा हैं।वो चौदह मीटर की जगह अठ्ठारह मीटर कराया जा रहा है।और इस के एवज में हम लोगो को 202 रुपये मजदूरी दी जा रही हैं।बताते चले कि देशभर में कोरोना महामारी फैली हुई है।जिस से बचाव हेतु सरकार युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है।ऐसे में नाला सफाई किए जा रहे स्थान पर एक चीज देखने को मिली जो बेहद चौकाने वाली रही।जिस स्थान पर नाला सफाई का कार्य कराया जा रहा था।उस स्थान पर न तो मजदूरों के लिए पानी की व्यवस्था थी।और न कही पर टेंट व पानी का ड्रम नजर आया।जबकि मनरेगा कार्य स्थल पर शासन द्वारा ड्रम में पानी,टेंट,दवा सहित कई सुबिधा देने का प्रावधान है।जो कही पर भी नजर नही आया।मजदूरों के अधिकार का हनन कर रहे हैं ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।