window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); रवि किशन ने योग कर बताया यह स्वस्थ रहने का सरल साधन है - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 22 June 2020

रवि किशन ने योग कर बताया यह स्वस्थ रहने का सरल साधन है

कृपा शंकर चौधरी

गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दी हार्दिक शुभकामनाएं

रवि किशन ने योग को बताया स्वस्थ रहने का सरल साधन

 गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आम जनता को हार्दिक बधाई दी है सांसद रवि किशन ने कहा कि देश के श्रधेय प्रधानमंत्री  माननीय नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के परम पूज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अगुवाई में आज पूरा देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है । प्रधानमंत्री और  मुख्यमंत्री  की निर्देश पर आज पूरा भारत योग में डूब गया योग साधना एक ऐसा  साधन है है जो सरल और सर्व भौमिक है । स्वस्थ रहने के लिए योग का साधना सबसे सरल माध्यम है।
 गौरतलब है कि सांसद रवि किशन अपने आवास पर आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खुद ही योग करते हुए नजर आए उन्होंने लोगों से भी अनुरोध किया है कि वह योग करें क्योंकि यह योग ही एक ऐसा साधन है जो कि सरल है और जिससे आप बहुत ही सरलता से करके अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं  उन्होंने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग  किया और लोगों को योग करने के लिए उत्साहित भी किया है ।उन्होंने कहा कि योग मनुष्य को स्वस्थ और निरोगी बनाता है अतः आप लोगों से अनुरोध है कि आप लोग स्वस्थ रहने के लिए योग का प्रयोग करें। भारत का यह सबसे पुराना साधन है स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए योग करना अति आवश्यक है क्योंकि आप जब स्वस्थ और निरोगी रहेंगे तभी आप अपने आप को एक उत्कृष्ट नागरिक के रूप में दिख पाएंगे और समाज के लिए कुछ बेहतर कर पाएंगे । रविकिशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।