window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी: बढ़ाये गए डीजल व पेट्रोल के मूल्यों के विरोध में समाजवादी युवजन सभा द्वारा गयाा दिया धरना - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 27 June 2020

वाराणसी: बढ़ाये गए डीजल व पेट्रोल के मूल्यों के विरोध में समाजवादी युवजन सभा द्वारा गयाा दिया धरना

कैलाश सिंह विकाश

 बढ़ाये गए डीजल व पेट्रोल के मूल्यों के विरोध में समाजवादी युवजन सभा द्वारा गयाा दिया धरना



वाराणसी । शनिवार को समाजवादी युवजन सभा वाराणसी इकाई द्वारा केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाये गए डीजल व पेट्रोल के मूल्यों के विरोध में लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया व इसके साथ ही जिला प्रशाषन को पत्रक देकर केंद्र सरकार से यह मांग की गई सरकार तत्काल बढ़े हुए पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्यों को वापस ले ताकि आम जनता  महंगाई में कुछ राहत की सांस ले सके । *समाजवादी युवजन सभा के नेता चेतन सोनी* ने कहा कि आज हम सबने लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर शांतिपूर्ण तरीके से धरने के माध्यम से सरकार को चेताने का कार्य किया व मोदी सरकार के ऊपर देश के जनता को बरगलाने व अपनी असफल नीतियों द्वारा जनता को लूटने आरोप लगाया। इसके साथ चेतन सोनी ने कहा कि अगर सरकार जल्द से जल्द पेट्रोल व डीजल के दामों को वापस नही लेती है तो सपाजन सड़को पर भारी संख्या में उतरकर उग्र प्रदर्शन करने पर विवश होंगे इस धरने के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजू यादव,चेतन सोनी,विकास यादव (बच्चा)मिथिलेश साहनी,ऋषिकेश यादव आदि लोग रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।