window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); गोण्डा।अवैध कब्जेदारों पर मेहरबान लेखपाल और कानून गो, पैमाइश के बाद भी कार्यवाही से चुरा रहे मुँह - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 10 July 2020

गोण्डा।अवैध कब्जेदारों पर मेहरबान लेखपाल और कानून गो, पैमाइश के बाद भी कार्यवाही से चुरा रहे मुँह

राकेश सिंह गोण्डा 

अवैध कब्जेदारों पर मेहरबान लेखपाल और कानून गो, पैमाइश के बाद भी कार्यवाही से चुरा रहे मुँह

लेखपाल व कानूनगो की दबंगों से मिलीभगत का आरोप।

वजीरगंज (गोंडा) ! जिले में राजस्व कर्मियों का भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इनके द्वारा आए दिन कोई ना कोई भ्रष्टाचार का मामला सामने आ रहा है बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों पर नकेल ना लगाना उनको भी कटघरे में खड़ा कर रहा है। ताजा मामले में जिले के वजीरगंज स्थित चंदापुर ग्राम सभा के हंसा पुरवा में लगभग 4 बीघे के करीब हरिजन आबादी की भूमि पर काबिज दबंगों के विरुद्ध उप जिला अधिकारी के आदेश पर हल्का लेखपाल व कानूनगो द्वारा की गई पैमाइश में पाये गये अवैध कब्जे के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई।

जिसके चलते लेखपाल व कानूनगो सीधे-सीधे एसडीएम द्वारा उक्त हरिजन आबादी की भूमि पर काबिज दबंगों पर कार्यवाही करने के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।