window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में सम्मिलित करवाने के प्रयास के लिए भोजपुरी साहित्यकार डॉ फूलचंद प्रसाद गुप्त ने रविकिशन का किया प्रशंसा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 5 September 2020

भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में सम्मिलित करवाने के प्रयास के लिए भोजपुरी साहित्यकार डॉ फूलचंद प्रसाद गुप्त ने रविकिशन का किया प्रशंसा

कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर

भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में सम्मिलित करवाने के प्रयास के लिए भोजपुरी साहित्यकार डॉ फूलचंद  प्रसाद गुप्त ने रविकिशन का किया प्रशंसा

गोरखपुर के वरिष्ठ भोजपुरी साहित्यकार डॉ फूलचंद  प्रसाद गुप्त आज गोरखपुर के सांसद  रवि किशन शुक्ल से मिलकर अपनी भोजपुरी की  पुस्तकें भेंट की तथा भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में सम्मिलित करवाने   के सांसद जी के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया ।सांसद जी ने उनकी कृतियों को सराहते हुए उन्हें माटी का लाल कहाऔर कहां किफूलचंद जी जैसे लोग भोजपुरी को अपने जीवन का अंग बनाए हैं और भोजपुरी को समृद्ध करने में नित नए प्रयोग कर रहे हैं।  इन्होंने भोजपुरी में कई पुस्तकें लिखकर एक  सराहनीय कार्य किया है।इनकी कविताओं में गांव के माटी की महक, लोगों की पीड़ा और आशावादिता भी पूर्ण रूप से झलकती है।सांसद ने कहा कि डॉक्टर गुप्त की रचनाओं का उचित सम्मान होगा। भोजपुरी भाषा साहित्य को समृद्ध करने वाले श्री गुप्त के एक गीत जो गोरखनाथ जी पर लिखा गया है, को गुनगुनाया तथा भोजपुरी के सन्दर्भ में गोरखनाथ जी की रचनाओं के विषय में श्रीगुप्त से चर्चा की।इस अवसर पर भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष श्री बृजेश मणि मिश्रा   उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।