window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); AMETHI त्योहारों में क्या रखें सावधानियां पीस कमेटी की मीटिंग में हुई चर्चा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 15 October 2020

AMETHI त्योहारों में क्या रखें सावधानियां पीस कमेटी की मीटिंग में हुई चर्चा

मयंक पाण्डेय अमेठी

त्योहारों में क्या रखें सावधानियां पीस कमेटी की मीटिंग में हुई चर्चा

अमेठी। पुलिस अधीक्षक ने किया पीस कमेटी की मीटिंग
आज दिनांक 15.10.2020 को कलेक्ट्रेट सभागार गौरीगंज में पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री दिनेश सिंह व अपर जिलाधिकारी जनपद अमेठी द्वारा आगामी त्यौहार नवरात्रि, दुर्गापूजा, दशहरा, बारावफात आदि के दृष्टिगत जनपद के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, धर्मगुरूओं, एस-10, डिजिटल वालेंटियर के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी । मीटिंग में आगामी त्यौहार नवरात्रि, दुर्गापूजा, दशहरा, बारावफात को मिलजुलकर कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक शान्ति व सौहार्दपूर्वक मनाने, अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न देने, अफवाहों को फैलने से रोकने तथा वैश्विक महामारी कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए लोगों से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने हेतु लोगों को जागरूक करने हेतु बताया गया । जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके । समस्या एवं सुझाव के दृष्टिगत संबन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री मनोज कुमार यादव, गौरीगंज श्री संतोष कुमार सिंह व तिलोई श्री आनन्द कुमार व अन्य प्रशासनिक व पुलिस के अधि0/कर्म0 मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।