window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 6 November 2020

बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग

मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली

बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एसडीएम को लिखा पत्र 

बस्ती रुधौली: भाजपा रुधौली मण्डल इकाई के अध्यक्ष विजय तिवारी ने शुक्रवार को एसडीम रुधौली से मुलाकात कर नगर क्षेत्र को बंदरों के आतंक से मुक्त कराने की मांग की। अपनी मांग के संदर्भ में उन्होंने लिखित ज्ञापन एवं शिकायती पत्र और जिलाधिकारी को सौंपा, जिस पर उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल द्वारा शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
      दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि बंदरों के आतंक से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। छत व खुले स्थानों पर रखे कपड़े व अन्य सामान अक्सर करके बंदरों की टोली द्वारा नुकसान कर दिए जाते हैं। कभी-कभी तो आसपास से गुजरने वाले लोगों पर भी बिना किसी कारण के हमला भी कर देते हैं, जिससे नागरिकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। इस मुसीबत से छुटकारा पाने के लिए मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में सुजीत सोनी, आजाद शर्मा, गिरजेश भट्ट, रामकुमार शर्मा, सोनू पाण्डेय सभासद, अनिल पाण्डेय, नितेश शर्मा आदि ने उप जिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल से मिलकर समस्या के निदान की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।