window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); BALIA: यूपी में शराब बंद होने पर भगवान की तरह पुजे जाएंगे ओमप्रकाश राजभर :- ग्रामीण महिलाएं - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 28 December 2020

BALIA: यूपी में शराब बंद होने पर भगवान की तरह पुजे जाएंगे ओमप्रकाश राजभर :- ग्रामीण महिलाएं

बलिया /नगरा (माइकल भारद्वाज)-

यूपी में शराब बंद होने पर भगवान की तरह पुजे जाएंगे ओमप्रकाश राजभर :- ग्रामीण महिलाएं

जनपद बलिया के शिक्षा क्षेत्र नगरा अंतर्गत असढिया गांव की महिलाओं ने कहा की उत्तर प्रदेश में शराब बंद हो जाता तो घर में पुरुषों के द्वारा पीकर आने के बाद महिलाओं पर होने वाला उत्पीड़न भी बंद हो जाता। महिलाओं ने अपने दर्द को जताते हुए कहा कि शराब पीकर आने के बाद पुरुष घर में महिलाओं को गाली गलौज के साथ मारते पीटते हैं और मना करने पर बोलते हैं कि तुम मुझे क्या समझाओगी,तुझे कमाकर मैं ही देता हू, तेरी कमाई थोड़ी ना पी रहा हूं। एक वृद्ध महिला ने बताया कि कुछ लोग ऐसे हैं जो ₹100 कमा कर आएंगे तो ₹70 का शराब पी जाएंगे। इस तरह करने से घर कैसे चल पाएगा ।अगर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार दोनों लोग मिलकर दारु, गाजा ,गुटखा सिगरेट आज चीजें बंद कर देते तो बहुत से ऐसी महिलाएं हैं जिनके पति की मृत्यु शराब पीने से होने पर कम उम्र में ही विधवा हो जाती है और पूरा जीवन परेशान होना पड़ता है ।इस परेशानी से निजात मिल जाती। ना जाने दुनिया में कितने लोग रोज शराब पीने से मर जाते हैं। एक महिला ने तो यह भी कहा कि यदि ओमप्रकाश राजभर जी की वजह से उत्तर प्रदेश में शराब बंद हो जाती है या इनकी सरकार आती है और इनकी सरकार में शराब बंद करा दी जाती है तो हम सभी महिलाएं उन्हें भगवान की तरह हो पुजेगें। हम समझ लेंगे कि वही हम लोगों के भगवान हैं।

उत्तर प्रदेश में पूर्ण रूप से शराब बंदी के विषय में सुभासपा के जिला अध्यक्ष श्री सुग्रीव राजभर से पूछने पर उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ रही हैं। आए दिन शराब पीने से कई हमारी बहने कम उम्र में ही विधवा हो जा रही हैं ।इससे भी निजात मिल जाएगा। महिलाओं को समझाते हुए उन्होंने कहा कि जैसे कि 2022 में हमारी सरकार बनेगी ।सबसे पहला काम उत्तर प्रदेश में शराबबंदी कराई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।