window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बस्ती रूधौली: विधायक ने किया सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 7 December 2020

बस्ती रूधौली: विधायक ने किया सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन

मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली

विधायक ने किया सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन

रुधौली: सामुदायिक शौचालय गांव के उन गरीब परिवारों के लिए वरदान है जिनके घर में शौचालय की व्यवस्था नहीं है और घर की महिलाओं व पुरुषों को शौच इत्यादि के लिए बाहर निकलना पड़ता है। ग्राम पंचायत स्तर पर बन रहे ऐसे शौचालय का प्रयोग करके ग्रामीण न सिर्फ अपनी बहू बेटियों के सम्मान और स्वाभिमान की सुरक्षा कर सकते हैं बल्कि गांव में फैली गंदगी को फैलने से रोका जा सकता है। ग्रामीणों को सुविधा का लाभ लेना चाहिए जिससे कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वच्छ वातावरण और स्वच्छ समाज का निर्माण किया जा सके। उक्त बातें क्षेत्र विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने रविवार को विकासखंड क्षेत्र के पिपरपाती खुर्द गांव में सामुदायिक शौचालय के उद्घाटन के क्रम में कहें इस दौरान उन्होंने फीता काटकर सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान मो. सिद्दीक, महेंद्र सिंह, विकास शर्मा, मुकेश ग्रामवासी भी मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।