window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बस्ती: निशुल्क कोचिंग सेंटरों के माध्यम से छात्रों का भविष्य संवार रहा रणबीर फाउंडेशन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 22 December 2020

बस्ती: निशुल्क कोचिंग सेंटरों के माध्यम से छात्रों का भविष्य संवार रहा रणबीर फाउंडेशन

मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली

निशुल्क कोचिंग सेंटरों के माध्यम से छात्रों का भविष्य संवार रहा रणबीर फाउंडेशन

पांच कोचिंग सेंटरों का हुआ उद्घाटन, कई अन्य प्रस्तावित 

बस्ती ,रुधौली।कोरोना महामारी के दौरान पढ़ाई से छूटे छात्र छात्राओं के लिए रणबीर फाउंडेशन की ओर से निशुल्क शिक्षा केंद्रों की व्यवस्था बनाई जा रही है, इस के क्रम में मंगलवार को संस्था संस्थापक शैलेंद्र सिंह के द्वारा क्षेत्र के बाँसखोर, महुआर, पड़री, सुरवार एवं बखरिया में पांच कोचिंग सेंटर का उद्घाटन विद्यालय से किया गया, जहां छात्र छात्राओं को निशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था बनाई गई है। इसके अलावा कई अन्य ग्रामीण इकाइयों में निशुल्क शिक्षा देने हेतु कमरों की तलाश की जा रही है।
विद्यालय के प्रबंधक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना काल ने जहां एक ओर देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर डाला है वहीं दूसरी ओर छोटे बच्चों की पढ़ाई भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। स्थिति यह है कि अब तक बढ़ाए गए कोर्सों को ही शायद छात्र लगभग भूल चुके हैं, ऐसे में छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सभी छात्र छात्राओं के लिए उन्हीं के गांव में निशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इन शिक्षा केंद्रों पर किसी भी विद्यालय के छात्र बैठकर अपनी पढ़ाई कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।