इश्वर चन्द्र पटेल कुशीनगर
24 घण्टे के अन्दर चोरी किये गये मोटर पम्प की बरामदगी दो अभियुक्त गिरफ्तार
कुशीनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक जनपद कुशीनगर विनोद कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में और पुलिस उपाधीक्षक कसया पीयूष कान्त राय के पर्यवेक्षण मे अपराध की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दिनांक 14.02.2021 को थाना कप्तानगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 65/2021 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तों को लाल चौक कस्बा कप्तानगंज के पास से समय करीब 7.30 बजे गिरफ्तार कर चोरी किये गये मोटर पम्प को बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पंजीकृत अभियोग
1.मु0अ0सं0 65/2021 धारा 379/411 भा0द0वि0
अभियुक्त का विवरण, 1- राकेश कुमार पुत्र रामप्रताप साहनी नि0 वार्ड न0 6 झझवा टोला थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर,2- शैलेन्द्र कुमार पुत्र रामहरख साहनी नि0 वार्ड न0 6 झझवा टोला थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर। गिरफ्तारी का समय व स्थान
लालचौक कस्बा कप्तानगंज के पास समय करीब 7.30 बजे, विवरण बरामदगी एक अदद मोटर पम्प
गिरफ्तार करने वाले टीम सदस्यो का नाम-SHO श्री कपिलदेव चौधरी, उ0नि0 श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह, का0 विवेक यादव,का0 अजीत यादव, का0 प्रवीण सरोज
No comments:
Post a comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।