हंसराज शर्मा ब्यूरो बलरामपुर
रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी ने श्री राम जन्म भूमि संपूर्ण निधि अभियान के तहत भगवतीगंज नगर में धन संग्रह किया एकत्र
बलरामपुर- जनपद बलरामपुर में श्री राम जन्म भूमि समर्पण निधि अभियान के अन्तर्गत भगवतीगंज नगर में धन संग्रह टोली सहित घर-घर,दुकान,गुमटी,ठेला,सभी दुकानों पर जाकर लोगों से मिलकर,अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु सहयोग एकत्र किया गया।नगर भगवतीगंज के आसपास काफी संख्या में अभियान से लोग बढ़ चढ़कर जुड़े सदस्यों व आम नागरिकों ने भाग लिया।जिसमें रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी जिलाध्यक्ष एकल विद्यालय युवा समिति ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर से सहयोग राशि एकत्र की जा रही है।कार्यकर्ताओं से इस अभियान में जुड़ने का आग्रह किया गया।कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि मंदिर निर्माण में सभी नागरिकों का सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।इसका मकसद नागरिकों को भगवान श्रीराम मंदिर से जोड़ना है। सहयोग राशि कितनी भी हो सकती है लेकिन सबका जुड़ाव जरूरी है कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जिसमें प्रमोद चौधरी चेयरमैन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बलरामपुर,संतोष श्रीवास्तव नगर महामंत्री भाजपा,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी उपाध्यक्ष भारत विकास परिषद बलरामपुर टोली में खंड संघ चालक राम उदित,जिला कार्यवाह किरीट मणि,नगर पर्यावरण प्रमुख भारद्वाज बी डी जयसवाल, शिवम मिश्रा,एकल विद्यालय के कार्यालय प्रमुख राज कुमार आदि लोग सम्मिलित रहे।
No comments:
Post a comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।