window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); पूर्व महंत की मनायी गयी गयी पुण्यतिथि - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 13 March 2021

पूर्व महंत की मनायी गयी गयी पुण्यतिथि

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

पूर्व महंत की मनायी गयी गयी पुण्यतिथि


वाराणसी, 12 मार्च। भादैनी पावर हाउस के सामने स्थित शिव हनुमान मंदिर में पूर्व महंत स्वामी रघुनाथ शरण महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयी।  मंदिर के महंत स्वामी श्रवण दास महाराज के सानिध्य में सर्वप्रथम पूर्व महंत के चित्र पर माल्यार्पण कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया।  इस अवसर पर गोष्ठी व भाडारे का भव्य आयोजन हुआ। गोष्ठी में उपस्थित बालकदास महाराज, सर्वेशरण महाराज, डॉ. सुनील मिश्र ने पूर्व महंत के चरणों में अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया।  इस अवसर पर मंदिर के महंत स्वामी श्रवण दास महाराज ने बताया कि  पूर्व महंत की पुण्यतिथि हर वर्ष मनायी जाती है। इस अवसर पर मंदिर में विराजमान भाद्रेश्वर महादेव का वेद मंत्रो के बीच ब्राम्हणों द्वारा रूद्राभीषेक किया गया। साथ ही मंदिर में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।