window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); जानिए किसने-किसने भाजपा, बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 4 April 2021

जानिए किसने-किसने भाजपा, बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

डेस्क न्यूज़

जानिए किसने-किसने भाजपा, बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की 

समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए आज जनपद गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया तथा संतकबीरनगर के कई प्रमुख नेताओं ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा, बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सन् 2022 के चुनावों में वे समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने के लिए जीजान से जुट गए हैं।
     गोरखपुर जनपद के नामी फौजदारी अधिवक्ता एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री नीरज शाही एडवोकेट, परतावल जनपद महाराजगंज के कई विद्यालयों के प्रबंधक श्री संतोषकृष्ण त्रिपाठी, देवरिया के श्री विश्वनाथ रिटायर्ड कार्याधिकारी जिला पंचायत सिसवां बाजार जनपद महाराजगंज के श्री शैलेन्द्र कुमार सुल्तानिया उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पिंकी सुल्तानिया पूर्व जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा, जनपद संतकबीरनगर के श्री नित्यानंद यादव पूर्व जिलाध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
     श्री नीरज शाही एडवोकेट ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को महाराजा राणा प्रताप का शौर्य चित्र, श्री संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने ‘‘बाइस में बाइसिकल‘‘ संकल्प का संदेश देती साइकिल चलाते पेंटिंग भेंट की।
     इस अवसर पर गोरखपुर के श्री जफर अमीन ‘डक्कू‘ तथा श्री सुनील सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।