window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, परिसर में किया वृक्षारोपण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 16 July 2021

जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, परिसर में किया वृक्षारोपण

ब्यूरो कानपुर देहात:अरविन्द शर्मा

जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, परिसर में किया वृक्षारोपण


कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष के बगल में बने निर्वाचन विभाग के ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान 4 विधानसभा बार अलग-अलग बने वेयरहाउस कक्ष में रखे ईवीएम मशीन, बैलेट मशीन व वीवीपैट आदि मशीनों को बॉक्स में  सुरक्षित रखे होने की व्यवस्था का जायजा लिया, जनपद के वेयरहाउस के  कक्ष में 809 बीयू, 1 सीयू, 10 वीवीपैट, बीईएल कंपनी की तथा 403 बीयू, 431 सीयू, वीवी पैट 600 ईसीआईएल कम्पनी की मशीने बेयर हाऊस मे रखी मिली, जिसका जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया, इस मौके पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी भी मौजूद रहे, वहीं वेयरहाउस परिसर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से बरगद का पौधा लगाकर परिसर में किए जा रहे वृक्षारोपण अभियान का भी शुभारंभ किया। इस मौके परियोजना निदेशक डीआरडीए दिनेश यादव  सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।