डीजे दुकान में चोरी के मामले में तीन युवक हिरासत में, पूछताछ जारी
रिपोर्ट - विनोद कुमार सोनबरसा बाजार, जगदीशपुर
गोरखपुर (जगदीशपुर)। एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पुलिस चौकी अंतर्गत कुसम्ही बाजार स्थित मोतीराम अड्डा रोड पर डीजे दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कुसम्ही बाजार निवासी आशीष कुमार की आशीष डीजे एंड साउंड नाम से दुकान है। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखा पांच एम्पलीफायर, तीन एसआरपी तथा एक पायलट मशीन चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले के जल्द खुलासे और चोरी गए सामान की बरामदगी की संभावना है।
जगदीशपुर चौकी प्रभारी गौरव तिवारी ने बताया कि संदेह के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।