window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); Green Drive: होमगार्ड कार्यालय परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 13 July 2026

Green Drive: होमगार्ड कार्यालय परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जिलाध्यक्ष विनोद राजभर व जिला कमांडेंट विनोद झा ने किया पौधरोपण, जनपदभर में अभियान चलाने का लिया संकल्प
रिपोर्ट: उपेंद्र कुमार पाण्डेय, आजमगढ़

आजमगढ़। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के तहत बेलईसा-जगदीशपुर मौजा स्थित जिला होमगार्ड कार्यालय के लिए आवंटित भूमि पर Green Drive के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिलाध्यक्ष विनोद राजभर तथा जिला कमांडेंट होमगार्ड विनोद झा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज तिवारी, होमगार्ड विभाग के अधिकारी एवं जवानों सहित अन्य लोगों ने भी पौधे लगाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण देने के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
जिला कमांडेंट विनोद झा ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ जनपद के सभी विकास खंडों में भी होमगार्ड विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों, कार्यालय परिसरों तथा घरों के आसपास पौधे लगाए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के दौरान सीए मनोज पाण्डेय, बी.ओ. शैलेंद्र, रितेश, भीम सिंह, मान्धाता सहित बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।