कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर।
खोराबार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप स्थित तुर्रा नाले में शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में उतराता मिला। शव दिखाई देने पर स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराते हुए शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने सफेद रंग की शर्ट और सफेद धारीदार पट्टी वाला नीला लोअर पहन रखा था। उसका रंग सांवला, कद लगभग पांच फीट, शरीर दोहरा तथा सिर मुंडा हुआ था। मृतक के गले में मोती और रुद्राक्ष की माला भी मिली है।
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।