कैलाश सिंह विकास संवाददाता, वाराणसी।
वाराणसी मंडल आयुक्त एस. राजलिंगम ने शुक्रवार को मंडल आयुक्त कार्यालय में वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट प्रो. (डॉ.) ओमप्रकाश शर्मा द्वारा लिखित ग्रंथ 'देवाधिदेव महादेव' का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने लेखक को नई कृति के लिए शुभकामनाएं देते हुए साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) ओमप्रकाश शर्मा ने अपनी पुस्तक की विषयवस्तु और उसमें शामिल विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक तथ्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह ग्रंथ भगवान महादेव से जुड़े विविध पहलुओं पर आधारित है।
प्रो. शर्मा वर्तमान में भारत सरकार द्वारा स्थापित एमसीएच विंग, जिला अस्पताल चंदौली में कंसल्टेंट रेडियोलॉजिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व उनकी 'रामसखा हनुमान' और 'श्री गणपति चरित्र' नामक पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
इस दौरान प्रो. (डॉ.) ओमप्रकाश शर्मा ने मंडल आयुक्त को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वहीं डॉ. सुभाष चंद्र ने पंडित मदन मोहन मालवीय पर आधारित अपनी पुस्तक भी मंडल आयुक्त को भेंट की।
विमोचन समारोह में डॉ. कैलाश सिंह विकास, शिवमूर्ति दूबे, सुरेश प्रसाद पाण्डेय, तेजस कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।