window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); BUS के टायर से अचानक उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; सभी सुरक्षित - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 21 July 2026

BUS के टायर से अचानक उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; सभी सुरक्षित


रिपोर्ट: विनोद कुमार | सोनबरसा बाजार, गोरखपुर

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पुलिस चौकी अंतर्गत कुसम्ही बाजार में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों से भरी एक बस के पहिए से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद बस में सवार यात्रियों में भी हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि गोरखपुर से सवारियां लेकर एक अनुबंधित बस कुशीनगर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस कुसम्ही बाजार पहुंची, उसके एक पहिए से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। समय रहते यात्रियों के बस से बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। बस से उतरने के बाद सभी यात्री अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।