रिपोर्ट - कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर
खोराबार, गोरखपुर। खोराबार विकासखंड की ग्राम सभा शिवपुर के मोतीराम चौराहे पर लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिल गई है। ग्राम सभा की प्रशासक नीता पासवान के निर्देशन में प्रधान प्रतिनिधि अनिल पासवान की देखरेख में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नाली बनाकर पानी की निकासी कराई गई।
अनिल पासवान ने बताया कि बरसात के दौरान मोतीराम चौराहे पर जलभराव होने से राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए तत्काल मौके का निरीक्षण किया गया और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नाली का निर्माण कर जल निकासी सुनिश्चित कराई गई। इससे चौराहे पर जमा पानी निकल गया और आवागमन सुचारु हो गया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि जलभराव खत्म होने से अब आवागमन में काफी सहूलियत हो गई है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनसमस्याओं का इसी तरह त्वरित समाधान किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।