Convocation 2026: B.Tech Computer Science में First Division से सफल हुए तनवीर आलम, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से प्राप्त किया प्रमाण पत्र
गोरखपुर/पिपराइच। पिपराइच विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बरसैनी टोला उजरीपट्टी के निवासी तनवीर आलम ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 7 जुलाई 2026 को 24वें Convocation Ceremony का आयोजन Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University में किया गया, जिसमें तनवीर आलम को B.Tech (Computer Science & Engineering) में First Division से उत्तीर्ण होने पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल Anandiben Patel के कर-कमलों द्वारा डिग्री एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
तनवीर आलम, ग्राम बरसैनी टोला उजरीपट्टी निवासी बदरे आलम के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता तथा मित्रों को देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी।
तनवीर आलम की इस सफलता की सूचना मिलते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अब्दुल मजीद, फिरोज अहमद, मुनीर अहमद, तौकीर आलम, आलिया परवीन, अंकेश कुमार, चित्रांशु सहित ग्राम सभा के अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ग्रामीणों ने कहा कि तनवीर आलम की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता से अन्य छात्र-छात्राओं को भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने गांव और जिले का नाम रोशन करने की प्रेरणा मिलेगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।