window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); School News: नथुआ कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में घास का कब्जा, Gram Pradhan की कार्यशैली पर उठे सवाल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 7 July 2026

School News: नथुआ कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में घास का कब्जा, Gram Pradhan की कार्यशैली पर उठे सवाल

स्कूल खुला, लेकिन घास के कब्जे में नथुआ कम्पोजिट विद्यालय; ग्राम प्रधान की कार्यशैली पर उठे सवाल

रिपोर्ट - विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर 
गोरखपुर/बेलाकांटा। विकास खंड पिपराइच के ग्राम नथुआ स्थित कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए कई सप्ताह बीत चुके हैं और छात्र-छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद विद्यालय परिसर में उगी घनी घास और झाड़ियां साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।
विद्यालय परिसर के कई हिस्सों में घास इतनी अधिक बढ़ गई है कि बच्चों के आवागमन में परेशानी हो रही है। बरसात के मौसम में जहरीले सांप, बिच्छू और अन्य विषैले जीव-जंतुओं के निकलने की आशंका भी बढ़ गई है, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों में चिंता व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है, लेकिन इस दिशा में ग्राम प्रधान द्वारा अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उनका कहना है कि जब विद्यालय खुल चुका है, तब भी बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जो जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम पंचायत की उदासीनता को दर्शाता है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, खंड शिक्षा अधिकारी तथा संबंधित विभाग से विद्यालय परिसर की तत्काल सफाई, घास की कटाई और ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।