निज प्रतिनिधि
चौरीचौरा। दिल्ली में हुई घटना के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर चौरीचौरा पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जितेंद्र पांडेय को उनके आवास पर ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नाराजगी देखी गई।
जितेंद्र पांडेय ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार पुलिस के माध्यम से विपक्षी नेताओं को रोककर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज को दबाना तानाशाही की निशानी है। सरकार जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्षी नेताओं को घरों में कैद करा रही है। कांग्रेस जनता के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी और इस तरह की कार्रवाई से डरने वाली नहीं है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसकी निंदा की। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।