window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); Inner Wheel Club ने स्कूल में लगाया Free Dental Check-up Camp, 50 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 22 July 2026

Inner Wheel Club ने स्कूल में लगाया Free Dental Check-up Camp, 50 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण



उपेंद्र कुमार पाण्डेय आजमगढ़ 

आजमगढ़। बच्चों के चेहरे पर स्वस्थ और सुंदर मुस्कान बनाए रखने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब की ओर से सामाजिक सेवा के तहत एक सराहनीय पहल की गई। क्लब द्वारा कोलपांडे उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में निशुल्क Dental Check-up एवं Awareness Camp का आयोजन किया गया।

मंगलवार को क्लब की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल और सचिव वैजयंती साव के नेतृत्व में ‘हैप्पी स्कूल’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत टीम विद्यालय पहुंची। शिविर में चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार यादव, डॉ. सोनम बरनवाल और एस.के. सिंह ने करीब 50 छात्र-छात्राओं के दांतों की निशुल्क जांच की।

चिकित्सकों ने बच्चों को दांतों की नियमित सफाई, सही तरीके से ब्रश करने और स्वस्थ खान-पान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही बच्चों को दांतों की देखभाल और मुंह की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में क्लब की ओर से छात्र-छात्राओं को टूथब्रश और दंत मंजन भी वितरित किया गया।

क्लब अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। स्वस्थ आदतें ही बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखती हैं। क्लब का प्रयास है कि समाज के अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़ी सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।

विद्यालय परिवार ने इनरव्हील क्लब के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए पूरी टीम के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम के दौरान आईएसओ गीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमितलता सिंह, कॉर्डिनेटर प्रिया अग्रवाल, एडिटर पुष्पा श्रीवास्तव सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।