window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); Koni Tiraha Theft Case: गुमटी का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 15 July 2026

Koni Tiraha Theft Case: गुमटी का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी


रिपोर्ट - विनोद कुमार सोनबरसा बाजार जगदीशपुर गोरखपुर 

गोरखपुर/पिपराइच। पिपराइच थाना क्षेत्र के कोनी तिराहे पर सोमवार रात अज्ञात चोरों ने एक पान की गुमटी का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलते ही डायल 112 और पिपराइच पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर निवासी राधेश्याम जायसवाल की कोनी तिराहे पर पान की गुमटी है। सोमवार रात लगभग आठ बजे उनके पुत्र पारसनाथ जायसवाल दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो गुमटी का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा महंगे ब्रांड के गुटखे, रेड बुल एनर्जी ड्रिंक, हेल एनर्जी ड्रिंक समेत अन्य सामान गायब था।

पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये है। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और पिपराइच थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरों की तलाश में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।