रिपोर्ट: विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर, गोरखपुर
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा पुलिस चौकी अंतर्गत रामपुर बुजुर्ग स्थित फोरलेन पर सोमवार रात तेज बारिश के दौरान टाइल्स लदा एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन का खलासी घायल हो गया, जबकि अन्य सवार सुरक्षित बच गए।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से कुशीनगर की ओर टाइल्स लेकर जा रहा मैजिक सोमवार रात करीब 8:30 बजे रामपुर बुजुर्ग के पास पहुंचा। इसी दौरान तेज बारिश के बीच अचानक ब्रेक लगाने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया।
सूचना मिलते ही सोनबरसा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल खलासी को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। स्थानीय लोगों की मदद से पलटे वाहन को सीधा कर सड़क किनारे कराया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।
घायल की पहचान संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद निवासी शैलेष हरिजन (35) पुत्र सुरेश के रूप में हुई है। बताया गया कि मैजिक में चालक सहित कुल चार लोग सवार थे। हादसे में अन्य किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
प्राथमिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज बारिश के दौरान अचानक ब्रेक लगाने से वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।