window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); Language Mission: भोजपुरी पुनर्जागरण मंच सिवान का हुआ पुनर्गठन, भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने का लिया संकल्प - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 13 July 2026

Language Mission: भोजपुरी पुनर्जागरण मंच सिवान का हुआ पुनर्गठन, भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने का लिया संकल्प

संगोष्ठी में भोजपुरी भाषा, माटी और संस्कृति के संरक्षण पर मंथन,

 जनगणना-2027 में मातृभाषा के रूप में भोजपुरी दर्ज कराने पर दिया गया जोर


रिपोर्ट: विशेष संवाददाता, सिवान

सिवान। भोजपुरी भाषा, माटी और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से भोजपुरी पुनर्जागरण मंच, सिवान के तत्वावधान में रविवार को एचपी पब्लिक स्कूल, किरानी हाता, सिसवन ढाला में एक संगोष्ठी एवं संगठन के जिला इकाई के पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने तथा जन-जागरण अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक सुभाष सिंह कुशवाहा ने की। इस अवसर पर मंच के संस्थापक अध्यक्ष नरसिंह, बिहार संयोजक प्रो. रविंद्र यादव 'भोजपुरिया', सारण प्रमंडल अध्यक्ष राम नरेश सिंह तथा प्रमंडलीय मंत्री अवध बिहारी मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संगोष्ठी में जिला इकाई का पुनर्गठन सर्वसम्मति से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का सफल संचालन प्रो. रघुनाथ प्रसाद ने किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष नरसिंह ने कहा कि संगठन की पहली प्राथमिकता भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाना है। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर जन-जागरण अभियान चलाना होगा। उन्होंने कहा कि भोजपुरी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी पहचान, अस्मिता और सांस्कृतिक विरासत है, जिसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रमंडल अध्यक्ष राम नरेश सिंह, बिहार संयोजक प्रो. रविंद्र यादव 'भोजपुरिया' एवं प्रमंडलीय मंत्री अवध बिहारी मिश्रा ने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन के उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


जिला इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
संरक्षक – सुभाष सिंह कुशवाहा,
प्रमुख मार्गदर्शक मंडल – प्रो. भृगुनाथ प्रसाद,
जिला अध्यक्ष – राजेश कुमार सिंह,
उपाध्यक्ष – उमेश कुमार सिंह, रामप्रवेश चौरसिया एवं शेषनाथ सिंह,
जिला मंत्री – अशोक सिंह,
संयुक्त मंत्री – पारसनाथ सिंह,
कोषाध्यक्ष – रविंद्र कुमार सिंह,
युवा प्रकोष्ठ – प्रकाश भंडारी एवं अवधेश कुमार सिंह,
मार्गदर्शक मंडल सदस्य – अनिल कुमार श्रीवास्तव,
कार्यकारिणी सदस्य – देव प्रकाश एवं रविंद्र सिंह

प्रमुख मार्गदर्शक मंडल के पद पर निर्वाचित होने पर प्रो. भृगुनाथ प्रसाद ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तन, मन और धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। वहीं नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जनगणना-2027 के दौरान लोगों को अपनी मातृभाषा के रूप में भोजपुरी दर्ज कराने के लिए जागरूक करना होगा। उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों के साथ मिलकर गांव-गांव जन-जागरण अभियान चलाने का भरोसा दिलाया।

संगोष्ठी में उपस्थित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भोजपुरी पुनर्जागरण के उद्देश्य को पूरा करने के लिए गांव स्तर तक अभियान चलाने का संकल्प लिया। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक सुभाष सिंह कुशवाहा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।