window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); Public Protest: माता दुर्गा प्रांगण में सड़क निर्माण सामग्री रखने पर ग्रामीणों में रोष - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 13 July 2026

Public Protest: माता दुर्गा प्रांगण में सड़क निर्माण सामग्री रखने पर ग्रामीणों में रोष


धार्मिक स्थल की गरिमा बनाए रखने की उठी मांग, प्रशासन से सामग्री हटाने की अपील
रिपोर्ट: विनोद कुमार

सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर, गोरखपुर
गोरखपुर। पिपराइच विकास खंड के बसडिला रौसड़ गांव स्थित माता दुर्गा प्रांगण में सड़क निर्माण सामग्री रखे जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने इसे धार्मिक स्थल की गरिमा के विपरीत बताते हुए प्रशासन से तत्काल निर्माण सामग्री हटाने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, बरसैनी से केवटली नहर तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली गिट्टी, बालू एवं अन्य निर्माण सामग्री माता दुर्गा प्रांगण में रख दी गई है। उनका कहना है कि यह वही स्थान है, जहां प्रतिवर्ष माता दुर्गा से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ एवं मेला आयोजित होता है। ऐसे पवित्र स्थल पर बिना ग्रामवासियों और मंदिर समिति की सहमति के निर्माण सामग्री रखना उचित नहीं है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था अथवा संबंधित अधिकारियों ने इस संबंध में न तो गांव के लोगों से कोई अनुमति ली और न ही मंदिर समिति से सहमति प्राप्त की। उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता और सम्मान बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। यदि निर्माण सामग्री किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर रखी जाती, तो श्रद्धालुओं और धार्मिक गतिविधियों में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि माता दुर्गा प्रांगण से निर्माण सामग्री तत्काल हटाई जाए तथा भविष्य में किसी भी धार्मिक स्थल का उपयोग बिना अनुमति निर्माण सामग्री रखने या अन्य कार्यों के लिए न किया जाए।
हालांकि, इस मामले में संबंधित कार्यदायी संस्था अथवा प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।