कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर
खोराबार (गोरखपुर)। खोराबार थाना क्षेत्र के रामनगर करजहां ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक से गिरकर खलासी की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगधन गुप्ता (40) के रूप में हुई। हादसे के बाद मृतक के भतीजे दिलीप गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जगधन गुप्ता ट्रक संख्या UP13T1109 पर खलासी के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार को वह खलीलाबाद से माल अनलोड कर ट्रक से घर लौट रहे थे। देर रात रामनगर करजहां ओवरब्रिज के पास ट्रक चालक जितेंद्र कुमार मौर्य निवासी बैकुंठपुर पर आरोप है कि उसने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाया। इसी दौरान जगधन का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक से नीचे गिर गए। इसके बाद ट्रक के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 106 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।