उपेंद्र कुमार पाण्डेय
आजमगढ़। ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक शुक्रवार देर शाम एलवल स्थित शिविर कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पाण्डेय ने की। बैठक में 23 जुलाई को लोकमान्य पंडित बाल गंगाधर तिलक एवं अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पाण्डेय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 जुलाई, गुरुवार को दोनों महान विभूतियों की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे पॉलिटेक्निक तिराहा स्थित पंडित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी। इसके बाद शाम 4 बजे भद्दुली स्थित साईं इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समारोह में दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार गोष्ठी होगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार होंगे, जबकि संयुक्त विकास आयुक्त रामबाबू त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा जनपद के अनेक गणमान्य नागरिक एवं विद्वतजन भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
बैठक में कार्यकारिणी की सहमति से परिषद के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शशांक तिवारी को जयंती समारोह का संयोजक नियुक्त किया गया। उनके निर्देशन में कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा।
महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने परिषद का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत करते हुए समाज के लोगों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों के जुड़ने से परिषद समाजहित के मुद्दों पर और प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेगी।
बैठक में संरक्षक तारकेश्वर मिश्र, इंजीनियर कैलाश नाथ चतुर्वेदी, गिरीश चतुर्वेदी, सतीश कुमार पाण्डेय, गिरिजा सुवन पाण्डेय, गोविन्द दुबे, उपेन्द्र दत्त शुक्ला, शशांक तिवारी, गिरीश दत्त मिश्रा, राजन पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।