विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर
सोनबरसा बाजार, गोरखपुर। चौरीचौरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामसभा जगदीशपुर के मठिया बुजुर्ग निवासी सीमा देवी पत्नी राजू ने राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने संबंधित कोटेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
सीमा देवी ने बताया कि वह भूमिहीन एवं अत्यंत गरीब परिवार से हैं और उनकी आजीविका मुख्य रूप से सरकारी राशन पर निर्भर है। उनके राशन कार्ड (संख्या-218810300817) पर कुल पांच यूनिट दर्ज हैं, लेकिन जगदीशपुर बड़ा टोला, ब्लॉक पिपराइच के कोटेदार चंद्रजीत यादव द्वारा पिछले लगभग एक वर्ष से उन्हें केवल तीन यूनिट का ही राशन दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि दो यूनिट का राशन लगातार काट लिया जाता है।
पीड़िता का कहना है कि कई बार शिकायत और आग्रह करने के बावजूद उन्हें पूरा राशन नहीं दिया गया। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से मांग की कि उनके राशन की कटौती तत्काल बहाल कराई जाए तथा पूरे ग्रामसभा के राशन कार्डों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए।
मामले में प्रशासन ने शिकायत प्राप्त कर नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।