कृपा शंकर चौधरी
गोरखपुर। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को गोरखपुर के कुसम्ही जंगल स्थित कमांडो कमल किशोर के कार्यालय में पूर्वांचल जोन के सभी जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सत्य नारायण पटेल रहे। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तथा आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ कार्य करना होगा।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गई तथा बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र 326 चौरीचौरा के कांग्रेस नेता अमरनाथ पासवान एडवोकेट ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण और एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता दिलाने के लिए कार्य करेंगे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।