प्रतिनिधि
गोरखपुर। जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को विकास खंड खोराबार सभागार में 'कैच द रेन' जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ने उपस्थित ग्रामवासियों एवं कर्मचारियों को वर्षा जल संचयन के महत्व की जानकारी देते हुए घरों, विद्यालयों तथा अन्य संस्थानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है और भविष्य की जल आवश्यकताओं को सुरक्षित रखने के लिए वर्षा जल का अधिकतम संचयन आवश्यक है।
इस अवसर पर जल संरक्षण के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा लोगों से जल की अनावश्यक बर्बादी रोकने और दैनिक जीवन में जल संरक्षण संबंधी आदतों को अपनाने का आह्वान किया गया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण के प्रति सजग रहने तथा समाज में इसके प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक वर्षा जल संचयन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए, तो भविष्य में जल संकट से काफी हद तक बचा जा सकता है। उन्होंने सभी से जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने और जल-संपन्न एवं स्वच्छ गोरखपुर के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में एडीओ पंचायत अरविंद सिंह, एडीओ आईएसबी प्रसून मिश्रा, जेई एमआई अनंत अवस्थी, एडीओ पीपी उमेश त्रिपाठी, सचिव गरिमा सिंह, बृजमोहन राय, अभय श्रीवास्तव, धीरज मणि, प्रवीण चंद्र, पूर्णिमा यादव तथा खंड प्रेरक आशुतोष वर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।