रिपोर्ट - विनोद कुमार सोनबरसा जगदीशपुर गोरखपुर।
गोरखपुर। पिपराइच ब्लॉक के ग्राम सभा कुसम्ही कोठी में आयोजित Village Chaupal कार्यक्रम में चौरी-चौरा क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता अजय कुमार सिंह 'टप्पू भैया' ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। संचालन पंडित राजकुमार व्यास ने किया।
अपने संबोधन में टप्पू भैया ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास मजबूत स्थानीय नेतृत्व और जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने लोगों से जाति, धर्म और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास, शिक्षा, रोजगार, किसानों की खुशहाली और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से वे लगातार गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं। उनका उद्देश्य केवल चुनावी राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के सहयोग से पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
चौपाल में राम नगीना राजभर, रामहित यादव, जितेंद्र कुमार, लालजी वर्मा, राम प्रसाद यादव, रंजीत, गुरुदत्त, लालजी शर्मा, राममिलन, रामप्रीत, रामप्रवेश चौधरी, जीत लाल, रामाश्रय, उदयभान, महावीर राजभर, रामसनेही सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।