window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); Career Workshop 2026: Frankfinn Institute ने युवाओं को दिए Aviation Career के गुर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 20 July 2026

Career Workshop 2026: Frankfinn Institute ने युवाओं को दिए Aviation Career के गुर


रिपोर्ट: कैलाश सिंह विकास, वाराणसी

वाराणसी। रथयात्रा स्थित एक होटल के सभागार में रविवार को Frankfinn Institute of Air Hostess Training द्वारा युवाओं के लिए एक Career Guidance Workshop का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सेंटर हेड रणवीर सिंह ने कहा कि इंटरमीडिएट के बाद विद्यार्थियों को ऐसे Job-Oriented Courses का चयन करना चाहिए, जिनसे उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में Air Hostess, Airport Management, Hospitality Management, Travel & Tourism जैसे क्षेत्रों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि फ्रैंकफिन संस्थान अनुभवी प्रशिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने करियर से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका प्रशिक्षक रणवीर सिंह ने विस्तार से उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

इस अवसर पर बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर शिवम् शुक्ला, नेहा सिंह, स्वपना सिंह, सोनाली शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को बदलते रोजगार परिदृश्य से परिचित कर उनके करियर चयन को सही दिशा देना रहा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।