कृपा शंकर चौधरी
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित जिला कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा बीपी मंडल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी और जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया।
इस अवसर पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीपी मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद किया।
जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि बीपी मंडल निष्काम कर्मयोगी थे। उन्होंने गरीब, कमजोर और पिछड़े वर्गों के संवैधानिक अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित, गरीब और अल्पसंख्यक वर्गों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा, ताकि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके।
कार्यक्रम में बृजनाथ मौर्य, डॉ. मोहसिन खान, अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, मनुरोजन यादव, मिर्जा कदीर बेग, रामजतन यादव, राजेश भारती, राजकमल मौर्य, विद्यासागर उर्फ छोटू, महेंद्र तिवारी, अनुप यादव, सुशीला भारती, इंद्रेश यादव, राहुल यादव, तौफीक मुन्नु, सच्चिदानंद यादव, छोटे लाल राजभर, कपिल मुनि यादव, रामायण यादव, धर्मेंद्र यादव, अछैवर रंजन, भवनाथ यादव, लालजी यादव, गणेश पासवान, बब्बू खान, विनोद विश्वकर्मा, यशपाल विश्वकर्मा, विक्की निषाद, राजाराम बेलदार, अरविंद गौड़ सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।