निज प्रतिनिधि
गाजीपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने जनपद में संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने के उद्देश्य से दो पदाधिकारियों का मनोनयन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार प्रयागराज निवासी योगेश कुमार तिवारी को गाजीपुर का वरिष्ठ कोऑर्डिनेटर तथा मनीष कुमार राजपूत को सह-कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने दोनों पदाधिकारियों से संगठन को मजबूती देने की अपेक्षा जताई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।