खबर का असर : डूबियारी पुल की टूटी साइड दीवार की मरम्मत शुरू - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 7 August 2026

खबर का असर : डूबियारी पुल की टूटी साइड दीवार की मरम्मत शुरू


कमलेश कुमार 

मोतीराम अड्डा, गोरखपुर। दुबियारी पुल की टूटी साइड दीवार से राहगीरों को हो रही परेशानी और हादसे की आशंका को लेकर प्रकाशित खबर का असर शुक्रवार को देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार विभाग ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया।

पुल की साइड दीवार टूटने से सड़क के किनारे खतरनाक स्थिति बनी हुई थी। बारिश के दौरान वहां पानी और फिसलन के कारण पैदल राहगीरों तथा दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता था। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की थी।

समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विभाग ने संज्ञान लेते हुए मरम्मत कार्य शुरू कराया। शुक्रवार को मजदूर क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करने में जुटे रहे। मरम्मत शुरू होने से राहगीरों ने राहत की सांस ली है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि समय रहते मरम्मत कार्य शुरू होने से संभावित हादसे को टाला जा सकेगा। लोगों ने खबर के माध्यम से समस्या को जिम्मेदारों तक पहुंचाने के लिए आभार जताया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।