नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को खोराबार पुलिस ने दबोचा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 7 August 2026

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को खोराबार पुलिस ने दबोचा


कृपा शंकर चौधरी 

खोराबार, गोरखपुर, । खोराबार थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, खोराबार थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 370/2026 में बीएनएस की धारा 65(1), 351(3), 74 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(आई)/6 और 7/8 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में आरोपित रोहित निषाद पुत्र वृद्धिचंद निषाद, निवासी जंगल रामलखना सिपाही टोला, थाना खोराबार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामले में आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिकाओं और महिलाओं से जुड़े अपराधों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है तथा आरोपित के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।