सरस को Tribute: माधोपुर पहुंचे विद्यालय परिवार, बोले प्रबंधक—'Bright Student' था, उसकी कमी कभी पूरी नहीं होगी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 6 August 2026

सरस को Tribute: माधोपुर पहुंचे विद्यालय परिवार, बोले प्रबंधक—'Bright Student' था, उसकी कमी कभी पूरी नहीं होगी


पिपराइच (गोरखपुर)। माधोपुर गांव के 11 वर्षीय छात्र सरस सिंह की हत्या के बाद शोक संतप्त परिवार से मिलने के लिए गुरुवार को राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ का प्रतिनिधिमंडल और उसके विद्यालय का परिवार गांव पहुंचा। प्रतिनिधियों ने परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और मामले में आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गोरक्षमणि गौरव भारती के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर पुरी, जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद शर्मा और पिपराइच ब्लॉक अध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता शामिल रहे। सभी ने दिवंगत छात्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार का ढांढस बंधाया।

इस दौरान एम.डी. मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रामप्रवेश सिंह ने कहा कि सरस पढ़ाई में मेधावी, अनुशासित और संस्कारी छात्र था। विद्यालय में उसका व्यवहार और शैक्षणिक प्रदर्शन हमेशा सराहनीय रहा। उसकी असमय मृत्यु से पूरे विद्यालय परिवार को गहरा आघात पहुंचा है और उसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी सरस को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समाज में इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।