रिपोर्ट: विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर, गोरखपुर।
गोरखपुर/पिपराइच। ग्राम माधोपुर में मासूम सरस की निर्मम हत्या की घटना के बाद पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार जायसवाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना की जानकारी प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा तथा सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत मासूम सरस की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।